देश व प्रदेश के हुक्मरानों को संत जी के बताए रास्ते पर चलकर समतामूलक समाज बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए: शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू-मेदिनीनगर अखिल भारतीय रविदास महासभा हुसैनाबाद इकाई के बैनर तले आज दिनांक 12 फरवरी 2023 दिन रविवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 646 वीं जयंती समारोह का आयोजन नगर भवन हुसैनाबाद में पुनित अम्बेडकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता सुदेश कुमार सुमन ने किया इस कार्यक्रम में हुसैनाबाद के सभी क्षेत्रों से भारी संख्या में संत शिरोमणि रैदास जी के अनुयाई उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज समेत बहुजन महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक नेता राजन्दन प्रभाकर, मुखिया मनोज भारती, राजकुमार गौतम, भीम आर्मी के राजू दास, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभा देवी, सी०ओ० रंका शम्भू राम, दिनेश कुमार जिला पार्षद कांडी। अनुसूचित जाति महासभा पलामू के अध्यक्ष कृष्णा राम, समता सैनिक दल प्रदेश सचिव झारखण्ड चंदन सिंह गौतम, बामसेफ के प्रदेश समन्वयक रघुराई राम, झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति महासभा के केन्द्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष आर०पी० रंजन जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में अजय कुमार भारती, पियूष सुमन, विरेन्द्र राम समेत महासभा के अन्य पदाधिकारियों  सभी अतिथियों को माला देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के केन्द्रीय प्रवक्ता ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के साथ-साथ बहुजन समाज में जन्में। महापुरुषों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए केन्द्रीय व राज्य सत्ता में बैठे हुक्मरानों को संत की वाणी “ऐसा चाहूं राज मैं,जहां मिलै सबन को अन्न,छोट-बड़ सब सम बसै रैदास रहे प्रसन्न” को आत्मसात कर संत जी के सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मुख्य तौर पर सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष आर०पी०रंजन ने मध्यकालीन भारत में जन्में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को कोटि कोटि नमन अर्पित करते हुए। झारखण्ड प्रदेश में रविदास समाज के साथ अनुसूचित जाति के सभी 22 उपजातियों को जोड़कर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 50 लाख की हमारी आबादी की भीषण उपेक्षा के खिलाफ आगामी 14 मार्च 2023 को रांची चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी महापुरुष या संत की जयंती मनाई जाए तो हमें सभी महापुरुषों की तस्वीर लगा कर उन्हें दिल की गहराईयों से याद करना चाहिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts