नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में रविदास जयंती धूम-धाम से मनाई गई, मिशन कार्यक्रम का पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

पलामू-नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत कई गांवों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 646वीं  जयंती बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुरू, सोनेसरई, दारुडीह, ओरिया, खैराट, लोटवा, सीताडीह के साथ-साथ ढे़ला में भी रविदास जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर पांकी पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह ने किया उद्घाटन। इस जयंती कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह को पुष्प माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने वचनों से किसी जाति विशेष कि बात नहीं कहा उनका एक कथन था। “कि ऐसा चाहूँ राज मै जहाँ मिले सबन को अन्न,छोट बड़ सब सम बसै रैदास रहे प्रसन्न” तो जो उनका कथन है किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं है साथ ही कहा कि रविदास जी कि जयंती मनाने के साथ-साथ सभी लोग एकजुट होकर रहने कि जरूरत है। वहीं पूर्व विधायक से रविदास जयंती कार्यक्रम समिति के लोगो ने आग्रह किया कि एक अम्बेडकर चौक ढे़ला में बनाया जाए। मौके पर रविदास पुजा कमेटी के साथ-साथ सैकडो़ लोग मौजूद रहें।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें