तरहसी प्रखंड में मनाया गया रविदास जयंती, कई जनप्रतिनिधि हुए सामिल फिता काटकर किए कार्यक्रम का उदघाट्न।

पलामू-तरहसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोइंदी, जमुनियाडीह, सूगी, गोगादा एवं कई पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रविदास जयंती। वहीं इस अवसर पर तरहसी पूर्वी के जिला परिषद रूपावंती देवी ने कहा कि प्रखंड, पंचायत के विकास कार्य में जो भी अनियमितता हो रही है उसे सुधार करने की आवश्यकता है। साथ हीं मुखिया सरिता देवी एवं मुखिया पति लालमुनी राम भी इस रविदास जयंती कार्यक्रम मे सामिल हुए और संबोधन मे कई बातों को रखा उन्होनें कहा कि सबसे पहले इस रविदास जयंती के मौके पर सभी पंचायत वासियों को शुभकामनाएं एवं हार्दिक अभिनंदन है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षित, संगठित, और संर्घसील होना जरूरी होता है इसी लिए एकता का परिचय देते हुए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि रास्ते पल चलें। इस रविदास जयंती के मौके पर गोंदी में आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल व उनके कई सहयोगी भी सामिल हुए उन्होंने कहा कि जातपात से उपर उठ कर जिंदगी जीना सीखे संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज कि तरह सचाई के रास्ते पर चलें आगे सफलता ही सफलता हाथ लगेगा। वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पांकी के पूर्व जिला परिषद लवली गुप्ता ने पूजा पंडाल में पहुंच कर संत रविदास जी का आशीर्वाद लिया और विधिवत रूप से संबोधित किया वहीं मौके पे उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संत रविदास जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है आज भी समाज के कल्याण और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है। हम सभी को संत रविदास जी के अनुसरण करते हुए लोगों में सच्चाई और निस्वार्थ की भावना होना चाहिए साथ ही छुआ छूत की भावना दूर करते हुए आगे बड़ने की जरूरत है उन्होंने मुहावरे को कहते हुए अपनी बनी को अंत किया “मन चंगा तो कठौतीए में गंगा”। मौके पर आप प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल, तरहसी पुर्वी जिला परिषद रूपावंति देवी, मुखिया सरीता देवी पति लालमुनी राम, रविन्द्र साव, बहादुर साव, कलविंद्र साव, विवेक कुमार, सुनील राम, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, संतोष राम एवं काफी संख्या मे ग्रामींण मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें