हरतुआ पंचायत मे शांतिपूर्ण से किया गया मुर्ति विसर्जन,जनप्रतिनिधीयों को किया गया सम्मानित।

पलामू-नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के कई जगहों पर मां सरस्वती की पूजा कर धूमधाम से विसर्जन किया गया। वहीं प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत में भी सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से कर विसर्जन विभिन्न पूजा कमेटीयों द्वारा किया गया। हरतुआ पंचायत के अंतर्गत कई गांवों में सरस्वती पूजा किया गया एवं विभिन्न पूजा कमेटियों द्वारा सभी पूजा पंडालों में हरतुआ पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी घूम-घूमकर अपने स्तर से सहयोग राशि दिया। उन्हें विभिन्न सरस्वती पूजा कमेटियों के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही मूर्ति विसर्जन में भी उन्होंने भाग लिया। वहीं नवयुवक संघ हरतुआ के द्वारा हरतुआ पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया और सम्मानित किया गया। वहीं सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर हरतुआ पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  समस्त पंचायत वासियों को मेरे ओर से 26 जनवरी एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं सरस्वती पूजा करने वाले सभी पूजा कमेटियों को भी मेरे ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आगे उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत वासियों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या है तो बेझिझक होकर 24 घंटे वह हमसे संपर्क कर सकते हैं हमसे जो यथाासंभ सहयोग होगी हम करने के लिए तैयार हैं। आप सभी की बदौलत ही पंचायत में सेवा करने के लिए मौका मिला है। इसलिए आप मालिक और मैं सेवक हूं तो सेवक का काम है कि मालिक के किसी भी मुसीबत से डटकर मुकाबला कर उबारना होता है। वही पूजा कमेटी में नवयुवक संघ हरतुआ पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास गिरी, सचिव रोहित पुरी, कोषाध्यक्ष अविनाश गिरी। विश्वनाथ गिरी कमिटी के सदस्य मंजय गिरी,आकाश पुरी,अंकित पुरी,प्रिंस भारती,दिलीप भारती,अजित गिरी,सत्यम गिरी,राजीव गिरी,आलोक गिरी,रौशन गिरी एवं अन्य श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts