मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल में नए सत्र के एडमिशन हेतु लिखित परीक्षा संपन्न,यथाशीघ्र सफल विधार्थीयों करालें एडमिशन।

पलामू-मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल के सभी शाखाओं में दिनांक 29 जनवरी 2K23 दिन रविवार को नए सत्र के एडमिशन हेतु वर्ग नर्सरी से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। मौक़े पर स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा की आज के लिखित परीक्षा का परिणाम 1 फरवरी 2K23 दिन बुधवार को स्कूल के सूचना पट्ट पर प्रकाशित किया जायेगा। वहीं 2 फरवरी से सफल छात्रों का नामांकन प्रारम्भ हो जायेगा लिखित परीक्षा में प्राप्तांक एवं साक्षात्कार के माध्यम से ही मेधावी विद्यार्थियों का एडमिशन संत मरियम स्कूल में होगा। आगे श्री देव ने कहा कि अभिभावकों की लगातार बढ़ती मांग के मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन पुनः नए सत्र में एडमिशन हेतु दूसरी लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2K23 को आयोजित करेगा। साथ ही उन्होंने सभी को सूचित किया कि हमारे विद्यालय में रिक्तियां बहुत कम है अतः सफल सभी विद्यार्थी यथाशीघ्र नामांकन करा लें।

पलामू न्यूज  Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें