शहर मे धूम-धाम से गणतंत्र दिवस पर लहराया गया तिरंगा झंडा,गणतंत्र का मतलब गण का राज:मनोज सिंह।

पलामू-मेदिनीनगर 74वें गणतंत्र दिवस का शहर में आयोजन धूमधाम से किया गया। वही भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने दो नंबर टाउन स्थित आश्रम विद्यालय माली मुहल्ला व सद्दिक चौक पर झंडोतोलन किया और लोगों को बधाई दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनोज सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र का मतलब है गण का शासन।73 वर्ष पूर्व हमारे राष्ट्र शिल्पियों ने शासन व्यवस्था चलाने के लिए संविधान लागू किया था। न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के चार मानवीय और सभ्यतामूलक लक्ष्यों को समर्पित ये प्रतिश्रुतियां भारतीय समाज की उन भावनाओं के सार तत्व को प्रतिबिंबित करती हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र की परिकल्पना को मूर्त आकार देती हैं। हमारा संविधान जन-गण-मन का जयघोष करते हुए जनता को सर्वोच्च शक्तिसंपन्न होने का सामर्थ्य देता है और अपेक्षा करता है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका अनुपालन किया जाएगा। राजनीति में शुचिता लाए बिना देश की प्रगति को गति नहीं मिल सकती देश-ऋण स्मरण करते हुए देश को जीवन में जगह देनी होगी और अमृत काल में इस गणतंत्र को उन्नति की दिशा में ले जाने के लिए तत्पर होना होगा। मेदिनीनगर के विकास में गण का महत्वपूर्ण योगदान था और आगे भी रहेगा आइये आज शपथ लें की गण का शासन और मजबूती के साथ स्थापित होगा।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें