टेंडर और भेंडर वाले पूर्व और वर्तमान विधायक ने इस विधान सभा को अपना गिरेवान समझ रखा है-ओंकारनाथ।

पलामू-आम आदमी पार्टी पांकी विधान सभा की ओर से पांकी रोड पीरी नदी के बगल में वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल लोगो को संबोधित करते हुए कहा की इस वन भोज में उपस्थित जन सैलाब बता रहा है की पांकी में भाजपा कांग्रेस का खेल समाप्त हो गया है। अब आम आदमी पार्टी का झाड़ू चलेगा और पांकी का कोढ़ दूर होगा। वहीं प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की आम जनता जाग चुकी है टेंडर और भेंडर वाले पूर्व और वर्तमान विधायक ने इस विधान सभा को अपना गिरेवान समझ रखा है दोनो को आम आदमी के झाड़ू से सफाई कर इस विधान सभा को साफ और सुथरा बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की अब इस विधान सभा के नवजवान जाग चुके है वो धोखा अब नहीं खाएंगे।
साथ हीं उन्होंने इस कार्यक्रम में आए सभी लोगों को शुभकामनाएं प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन गौतम गुप्ता ने किया। जबकि आप के नेता कोसल किशोर बच्चन ,सुधीर कुमार ,राजेश तिवारी सहित कई जिला के वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। मौके पर आप के नेता अरुण वर्मा,द्वारिका साहू,विरेंद्र गुप्ता,राकेश मेहता,आसिफ,लालू यादव,जाहिद अंसारी,के डी सिंह समेत क्षेत्र के सभी मीडिया कर्मी और इस कार्यक्रम में आए लोगो को सम्मानित किया।
इस अवसर पर छोटू राजा ने कई गाना गाकर लोगो को सुनाया इस कार्यक्रम में राजू मेहता,करू मियां,बीरेंद्र यादव,आरिफ अंसारी,काजू गुप्ता,संजय प्रजापति,संतोष रवि, डा,ललित सिंह,टिंकू यादव,महेंद्र भुइया,टेनी प्रजापति,दीपू सिंह,देवसागर सिंह,राजेश मेहता,राकेश मेहता,अमित गुप्ता,भोला पासवान,अमारिक सिंह,के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल थे और भोजन का आनंद लिया।