नौडीहा बाजार आंगनबाड़ी को लेकर कुछ लोगो ने दिया आवेदन,जांच करने पहुंचे बीपीओ,पाया आंगनबाड़ी केंद्र पोषक क्षेत्र के अंदर है।

पलामू-नौडीहा बाजार के ग्राम पंचायत ललगड़ा ग्राम कवल टोला महुराम में जांच के आलोक में पहुंचे बीपीओ चंद्रशेखर कुमार। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही ग्राम कवल टोला महूराम आंगनबाड़ी केन्द्र में अनियमितता बरतने और केंद्र को दुसरा जगह निर्माण कार्य कराने का आरोप लिखित आवेदन दे कर किया गया था। जांचोंप्रांत मामला प्रकाश में आया की आंगनबाड़ी केंद्र पोषक क्षेत्र के अंदर ही निर्माण की जा रही है। साथ ही शिकायत कर्ताओं ने वन क्षेत्र की भूमि में निर्माण कार्य कराया जा रहा है यह भी बताया लेकिन इसकी भी जांच वन विभाग के कर्मी द्वारा जमीन मापी कर निकाली गई तो यह भी बेबुनियाद पाया गया। ग्रामीणों ने शिकायत को बेबुनियाद बताते हुए बताया कि यह आंगनबाड़ी केंद्र पोषक क्षेत्र के अंदर है और हम सभी को इससे कोई आपत्ति नहीं है। वहीं शिकायतकर्ता सुरेंद्र यादव ने बताया की धोखे से फाइनेंस पेपर के बहाने आवेदन पर साइन करवाया है। मौके पर उपस्थित बीपीओ चंद्रशेखर कुमार,स्वयं सेवक राजेंद्र यादव,सुरेंद्र यादव दुखी यादव,कुलदीप यादव,बैजनाथ साव,सेविका पति अमर कुमार,वार्ड सदस्य अजय कुमार सहित कई अन्य ग्रामींण मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

 “नौडीहाबाजार से जितेन्द्र कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें