मोदी राज में “भ्रष्टाचार,बलात्कार,महंगाई” चरम पर है-बी एन सिंह।

पलामू-तरहसी थाना अंतर्गत ग्राम लालगडा़ टोला बेलाई मे अखिल भारतीय किसान महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड बीएन सिंह के नेतृत्व में बैठक किया गया। इस बैठक में काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे 11वें पार्टी महाधिवेशन को सफल बनाने हेतु तन मन धन देकर सहयोग करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने कहा कि एक महीना पहले इसी गांव में मानसिक रूप से विकलांग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था जो पुलिस अभी तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा गया वहीं कॉमरेड बीएन सिंह ने कहा कि मोदी राज में लूट महंगाई भ्रष्टाचार रेप की घटना कि इजाफा हुआ है लेकिन सरकार चलाने वाले लोगों की कोई चिंता नहीं। भाकपा माले वह अखिल भारतीय किसान महासभा इन तमाम सवालों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। वहीं भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड दिव्या भगत ने कहा कि पाटन मेराल से कजरी तक रेप की घटना को लेकर गिरफ्तारी करने पर संघर्ष के बदौलत मजबूर किया है। एकजुट होने की आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की अपराधियों की मनोबल काफी बढा़ है और इस मनोबल को तोड़ने के लिए जनता को आगे आना होगा इसलिए 4 जनवरी को मेदनीनगर काफी संख्या में पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने कहा की हाल के दिनों से महिलाओं के ऊपर काफी अत्याचार बढ़ीं है साथ हीं कहा कि 4 जनवरी के बाद इंकलाबी नौजवान सभा भाकपा माले धारावाहिक आंदोलन में जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता तरहसी प्रखंड सचिव काॅमरेड बृजनंदन सिंह ने किया इस बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरो,पांकी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह,देवेंद्र सिंह,दिनेश्वर सिंह,कृष्णा पांडे,चंचला कुमारी सहित कई लोगों ने बैठक को संबोधित किया।

पलामू न्यूज Live

 तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें