डीआईजी राज कुमार लकड़ा पलामू जोन के आईजी के पद पर ग्रहण किए पदभार,रूद्र शुक्ला मुलाकात कर नव वर्ष का दिए शुभकामनाएं।

पलामू-मेदिनीनगर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित श्री राज कुमार लकड़ा आज पलामू जोन के आईजी के पद पर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय पलामू में पदभार ग्रहण किया और पलामू प्रमंडलवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही पलामू प्रमंडलवासियों आगे बढे़ सुखी संपन्न रहें इसके लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जोनल आईजी ने बेहतर पुलिसिंग की बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन हो रहा है ऐसे में पुलिसिंग में बदलाव हो रहे हैं। साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही है इस ओर विशेष ध्यान देंने की जरूरत है प्रशिक्षण शिड्यूल के अनुसार अपने आप को परफॉर्म करें। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित कर पलामू प्रमंडल को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रखने पर बल दिया।

राजकुमार लकड़ा को पलामू जोन का “I G” बनने पर मुलाकत कर बधाई देते रुद्र शुक्ला।

पलामू-मेदिनीनगर क्षेत्र के पुलिस D I G उप महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित श्री राजकुमार लकड़ा को पलामू जोन का आईजी बनने पर। पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस नेता सह मंत्री प्रतिनिधि रुद्र शुक्ला एवं पूर्वडीहा मुखिया श्री पपलू दुबे जी ने नव नियुक्त आईजी। पलामू श्री राजकुमार लकड़ा जी से मुलाकत कर पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक हार्दिक बधाई दिया साथ ही श्री लकड़ा जी को नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि श्री राजकुमार लकड़ा जी जब तक D I G पलामू के पद पर पदास्थापित रहें तब तक पलामू प्रमंडलवासियों को प्रशासनिक ब्यवस्था में सरलता से निष्पादन करते रहे। आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को दूर करते रहें। साथ ही आगे भी जोनल आईजी के रूप में आम जनता से समन्वय स्थापित कर पलामू प्रमंडल को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर पलामू प्रमंडल को भयमुक्त अपराध मुक्त बनाएंगे यही आम जनता की कामना और शुभकामनाएं है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें