PM मोदी के मां हीराबेन कि 100 वर्ष मे निधन पर झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक।

रांची-झारखंड भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज दिनांक 30 दिसम्बर 2022 दिन  शुक्रवार कि सुबह 3ः30 बजे निधन हो गया। पीएम के मां का निधन कि खबर सुनते ही भारत के साथ-साथ कई देशो मे शोक कि लहर दौड़ गई। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर शोक जताया है सीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम मोदी जी की मां के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। माता-पिता का नुकसान अपूरणीय है और दुख की इस घड़ी में मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी उसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी हालत में हल्का सुधार जरूर हुआ था लेकिन सांस लेने में दिक्कत से कोई राहत नहीं मिली। इसी बीच शुक्रवार कि सुबह 3ः30 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। पीएम मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गई और उन्हें अंतिम संस्कार किया गया  पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। दाह संस्कार पूरा होने के बाद पीएम मोदी श्मशान घाट से निकल गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन कि अंतिम संस्कार करने के तुरंत बाद काम पर लौट आए हैं। सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद में उन्होंने मां को मुखाग्नि दी थी। इसके बाद वे अहमदाबाद से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में जुड़े। उन्होंने हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें