माया केयर फाउण्डेशन के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायता किया जाता है।

पलामू-मेदिनीनगर माया केयर फाउंडेशन के द्वारा वरिष्ठ नागरिक को नि:शुल्क सहायता पिछले 13 सालों से सभी जरूरतमंद बुजुर्गों को उनकी भावनात्मक और बौद्धिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मुफ्त में सेवाएं प्रदान कर रही है। ताकी वे एक सुखी और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें इनमें वरिष्ठों को अस्पताल ले जाना,बैंक के काम में सहायता करना,सरकारी काम में सहायता करना,दुकान से दवाइयाँ लाना,उनके साथ बगीचे में टहलाना,वीडियो कॉल करने में उनकी मदद करना। उनके लिए पढ़ना और लिखना,उनके साथ मनोरंजक खेल खेलना,उनके साथ फुरसत का समय निकाल कर उनके साथ बातचीत करना और उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करना। ऐसी कई तरह कि सुविधा प्रामाणिक स्वयंसेवकों की सहायता मुफ्त में की जाती है इसके लिए संस्था के स्वयंसेवक को आने जाने का खर्चा दिया जाता है। ताकि वो अपना सामाजिक कार्य अच्छी तरह से शुरू रखें वर्तमान में यह संगठन भारत के 59 शहरों और यूके के 5 शहरों में काम करता है। महाराष्ट्र में कोल्हापुर सांगली सातारा सोलापुर नासिक नागपुर औरंगाबाद अहमदनगर नंदुरबार अमरावती जलगाँव,परभणी,चंद्रपुर,यवतमाल,अकोला,बुलढाणा,वर्धा,धुळे,बीड,जालना,पुणे और मुंबई। ईस संस्था में 120 से अधिक विकलांग लोग बिंदु समूह के अपने घर में बैठकर संस्था का कार्य कर रहे हैं। ईसी कारण उन्हें रोजगार उपलब्ध हो रहा है और वे भी आत्मनिर्भर हो रहे हैं। इस संस्था के माध्यम से अब तक 1600 वरिष्ठजनों का 14000 से अधिक बार दौरा किया जा चुका है। अगर आप किसी शहरो मे स्वयंसेवक का काम करना चाहते है या आप जेष्ठ नागरी है तो आपको भी इस तरह की मदद की जरूरत है तो 9552510400 9552510411 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें
या www.mayacare.org पर जाएं। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को अपने घर और वृद्धाश्रम मे स्वतंत्र सुखी और आरा चमदायक जीवन जीने में सक्षम बनाना है। विकलांग व्यक्तियों को अपने घर से काम करके स्वरोजगार पेशेवर बनने में सक्षम बनाना है इस दिशा कि और से संस्था का कामकाज चल रहा है।

पलामू न्यूज Live

निखिल पांडे का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें