झारखंड के एक कलाकार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रांची-झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और एलबम में काम करने वाली 22वर्षीय रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर दिनांक 28 दिसम्बर 2022 दिन बुधवार कि अहले सुबह 6 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह लगभग छह बजे हुई। रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की बेटी के साथ कार से कोलकाता जा रही थी रिया के पति प्रकाश कुमार का कहना है कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है। पुलिस प्रकाश कुमार से पूछताछ कर रही है पति भी मनोरंजन की दुनिया में ही काम करते हैं। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मामला मान रही है रिया के पति प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के एलबम में ईशा आलिया के नाम से काम करती थी।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें