कोरोना के नये वेरिएंट से बचाव को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रतिनिधियों को अलर्ट मोड में रहने के दिए निर्देश।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बुधवार को संभावित कोविड के नये वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पदाधिकारियों,डॉक्टरों व कर्मचारियों संग बैठक की। समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कोविड के नये वेरिएंट को लेकर जिले में की जा रही आवश्यक तैयारियों से अवगत हुए। इस दौरान उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि कोविड का नया वेरिएंट कितना प्रभावी होगा यह किसी को नहीं पता ऐसे में आप सभी किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार रहें।

पांकी व लेस्लीगंज सीएचसी में बने पीएसए प्लांट के संचालन को लेकर जनरेटर व ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश।

बैठक में आवश्यक तैयारियों के संबंध में उपायुक्त को बताया गया कि पांकी व लेस्लीगंज सीएचसी में बने पीएसए प्लांट के संचालन हेतु जनरेटर व ट्रांसफार्मर के अधिष्ठापन की आवश्यकता है। इसपर उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी व नजारत उप समाहर्ता को बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जनरेटर अधिष्ठापन करवाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान उपायुक्त को बताया गया कि जिले में ऑक्सीजन युक्त कुल 426 बेड तैयार है। साथ ही 856 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है उपायुक्त ने सभी सीएचसी स्तर पर बेड की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित करने की बात कही।

टेस्टिंग बढ़ाने व अलर्ट मोड में रहने के निर्देश।

बैठक में उपायुक्त ने सीएस व डीपीएम को जिले में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिये इस दौरान बाहर के ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों पर विशेष फोकस करने की बात कही। उन्होंने जिले के बॉर्डर एरिया पर टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही इसके अलावे लोगों को मास्क पहनने,वैक्सीनेशन करवाने से संबंधित जागरूकता फैलाने पर बल दिया। मौके पर उपरोक्त के अलावे एमएमसीएच के अधीक्षक,सभी चिकित्सा पदाधिकारी,सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समेत अन्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें