पुर्णाडीह के डीलर की मनमानी को लेकर पहुंची जिला से जांच टीम,फस्ट वार्निंग देकर किया हिदायत।

पलामू-नीलाम्बर पिताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत पूर्णाडीह के जनवित्तरण प्रणाली दुकानदार अनिल कुमार सिंह की मनमानी को लेकर पुर्णाडीह पहुंची जांच टीम ग्रामीणों का आरोप सुन दंग रह गए। जांच मे जिला से आए पदाधिकारी निर्मल कुमार सिंह ने डीलर अनिल कुमार सिंह में धांधली पाया। हालांकि पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी और वर्तमान मुखिया गुड्डी देवी ने DSO से दूरभाष के माध्यम से बात किया। उन्होनें बातकर ग्रामीणों को राशन तुरंत देने कि बात कहीं लेकिन DSO ने इंकार करते हुए कहा कि लॉगिन खुलने के बाद सबका राशन मिल जाएगा। हालांकि पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी ने कहा की आँफ लाईन रजिस्टर मेंटेनेंस कर सभी ग्रामीणों को राशन दिया जाए। जब लॉगिन हो जाएगा तब उनसे अंगूठा लगवा लिजिएगा तब DSO साहब कि सहमति बनी और डीलर अनिल कुमार सिंह को हिदायत दि गई दोबारा गलती नहीं होनी चाहिए।

ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को नए मशीन से 5 किलो राशन देने को कहा।

जिसके बाद ग्रामीणों का राशन वितरण शुरू हुआ। वहीं कई ग्रामीणों ने जिला से आए पदाधिकारी को कहा कि नया मशीन आया है जिस पर 5 किलो पर यूनिट राशन वजन कर अंगूठा लगाया जाता है। वहीं राशन को उतार कर पुनः दूसरा मशीन से 4 किलो 500 ग्राम राशन वजन कर दिया जाता है ये ऐसा सिस्टम सरकार से है या जिला से बनाया गया है। क्या यह जिला पदाधिकारी का ही आदेश है या डीलर ये कानून अपने बनाए हैं। उस पर जिला से आए अधिकारी ने कहा कि डीलर राशन कम देते हैं तो कार्ड धारियों की गलती है राशन 5 किलो सरकार के यहां से पर युनिट आया है तो जिला से कैसे कम दिया जाएगा। आप अपने राशन डीलर से 5 किलो ले अन्यथा उस डीलर से पूरे कार्ड धारी राशन ही नाले डीलर खुद-ब-खुद सुधर जाएंगे। अगर डीलर को भी जिला से 4 किलो 500 ग्राम मिलता है तो पब्लिक 5 किलो राशन डीलर से लेंगे तो जिला से भी डीलर को 5 किलो राशन मिलेगा। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी,मुखिया गुड्डी देवी,उप मुखिया वरूण जायसवाल, प्रखंड डिलर संघ अध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, जगत सिंह, वार्ड सदस्य पति जलु राय, अंतु भुइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें