छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत का उपायुक्त ने लिया संज्ञान,दोषी शिक्षक गिरफ्तार भेजा गया जेल।

जिले के पांडु प्रखंड क्षेत्र में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम को उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश पर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। क्या है पूरा मामला”दुपट्टा हटाओ तभी पढ़ाएंगे”नामक शीर्षक से एक दैनिक अखबार में खबर छपी थी। खबर संज्ञान में आते ही दिनांक 20 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार को उपायुक्त श्री दोड्डे ने सदर एसडीओ राजेश साह से पूरे मामले की जांच करवाई। जिसमें छात्राओं द्वारा शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक विश्वनाथ राम पर लगाये गये आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उपायुक्त ने सदर एसडीओ को उक्त शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए जेल भेजने हेतु निर्देशित किया। जिसके पश्चात शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts