सामुहिक दुष्कर्म कांड में SC/ST एक्ट लगाने व सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए झारखण्ड क्रांति मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु के नेतृत्व में आज दिनांक 19 दिसम्बर 2022 सोमवार को जेकेएम के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त पलामू के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त पलामू के ओएसडी श्री शैलेश कुमार सिंह को सौंपा। साथ हीं सामुहिक ब्लात्कार दलित नाबालिग पीड़िता को ईलाज शीघ्र सरकारी खर्चे पर कराने,पाटन पीएस कांड संख्या 114/2022 में एससी/एसटी एक्ट के तहत। मुकदमा दर्ज कर उचित मुआवजा प्रदान करने व सामुहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा दिलाने की मांग किया। ज्ञापन देने के बाद जारी प्रेस ब्यान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ही सभी दुष्कर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम,संजय राम,राम किशुन राम,जनेश्वर रविदास व अनिल कुमार राम शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें