झूठा लॉलीपॉप पकड़ाने में माहिर है हेमंत सोरेन की सरकार-आजसू।

पलामू-मेदिनीनगर अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू ) के पलामू जिला इकाई ने प्रेस वार्ता कर सरकार द्वारा बनायीं गयी नियोजन निति को हाई कोर्ट द्वारा रद्द करने के बाद। सरकार को दोषी बताते हुए कहा की हेमंत सोरेन सरकार झारखण्ड के युवाओ एवं छात्रों के साथ सुरु से ही छल करती आई है। झूठ पर टीकी यह सरकार झारखण्ड के छात्रों एवं युवाओ को झूठा लॉलीपॉप पकड़ाकर सत्ता में रहना चाहती है। नियुक्ति नियामावली रद्द होने से घर से दूर रहकर अपने भविष्य की तैयारी कर रहे छात्रों पर नकारात्मकता फैली है। छात्रो में हताशा और निराशा की माहौल बन गया है लम्बे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अब समझ नहीं आ रहा है। आखिर उन्हें तैयारी जारी रखनी है या नहीं क्योंकि हेमंत सोरेन की सरकार ने नियुक्ति के नाम पर सत्ता हासिल करली लेकिन अभी तक नियुक्ति के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप ही देती आई है। पिछली सरकार द्वारा बनाये गए नियोजन निति में उन्होंने कई राज्यों के निति को पढ़ने के बाद बनाई थी। मगर हेमंत सोरेन की सरकार ने खुद को सर्वेसर्वा समझ कर ऐसी निति बनाई जो की हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दी गयी। वर्तमान सरकार के मंत्री कितने पढ़े लिखे है वो तोह जनता के सामने है जिसे नाकारा नहीं जा सकता। अगर सरकार में पढ़े लिखे हुए लोग काबिज होते तोह सायद सही नियोजन निति बन पता जिला प्रवक्ता अभिषेक राज द्वारा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया। हेमंत सरकार निकम्मी सरकार है जिसने सरकार में आने के लिए युवाओ के साथ छल करके झूठ का लॉलीपॉप पकड़ाकर बेवक़ूफ़ बनाने का काम किया। अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू ) सरकार के दोहरी मानसिकता और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की निंदा करता है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts