पलामू मे दलित नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया,आरोपियों को फांसी की सजा हो-झारखण्ड क्रांति मंच।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस ब्यान जारी किया। जिसमे उन्होंने कहा कि पाटन थाना क्षेत्र के खामही गांव निवासी एक दलित नाबालिग लड़की के साथ कुछ लोग सामुहिक दुष्कर्म किया है। उसे झारखंड क्रांति मंच घोर निंदा करती है और जल्द से जल्द दोषीयों को सलाखों के पीछे डालें साथ हीं उन्हें फांसी की सजा दिया जाए तब जाकर हमारी बेटी बहने सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिसम्बर 2022 को बर्बरतम तरीके से सामुहिक दुष्कर्म करने वाले संजय महतो,बसंत महतो,अमित महतो व अकबर महफूज के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म के अलावा पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करते हुए शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए हेमन्त सरकार को पहल करनी चाहिए। जारी ब्यान में उन्होंने कहा है कि सुनसान घर में अकेली नाबालिग दलित बच्ची को शौच के लिए घर से निकलने पर ज़ालिम दरिंदों द्वारा गाड़ी से अपहरण के पश्चात बर्बरतम तरीके से सामुहिक ब्लातकार की घटना से मानवता शर्मशार हो गई है। इस घटना से दलित समाज के अन्दर काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। हम आरक्षी अधीक्षक पलामू से इस घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर ब्लात्कारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए फांसी दिलवाकर एक नजीर कायम करने की मांग करते हैं। इस संदर्भ में शीघ्र ही आरक्षी अधीक्षक पलामू,उपायुक्त पलामू व आयुक्त व आरक्षी उपमहानिरीक्षक पलामू परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपकर अपेक्षित कार्रवाई की मांग करेंगे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें