जंगली तेंदुए कि हमले से एक बच्चीं कि मौत,वन विभाग परिजनों को सहयोग के रूप मे तत्काल 26 हजार रूपए दिया।

लातेहार-बरवाडीह प्रखंड के उकामाड़ के पूर्णाडीह टोला मे शनिवार कि शाम तेंदुए कि हमले से एक बच्ची कि दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची किरण कुमारी ओरिया की रहने वाली थी वह उकामाड़ अपने फूफा के घर घूमने आई थी यह इलाका जंगल से सटा हुआ है। बच्ची शनिवार की शाम 7 बजे पास की दुकान में सामान लेने गई थी जब वह घर लौट रही थी तब घर से करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जिससे बच्ची जख्मी हो गई बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिवार वाले और आस-पास के लोग वहां पहुंचे लोगों को देखते हीं तेंदुआ वहां से भाग गया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को एमएमसीएच मेदिनीनगर ले गए लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं तेंदुए के हमले से एक बच्ची के मौत कि खबर सुनकर परिवार वालो से मिलने कई जनप्रतिनिधी आए और परिजनों को सन्तावना दिया। उन्होंने मौत की खबर सुन कर काफी दुःख जाहिर करते हुए वन विभाग के अधिकारियो से बात कर मुआवजा दिलाने के लिए बात किया। वहीं वन विभाग से तत्काल 26 हजार रूपए पीड़ित परिवार वाले को दिया गया। बाकी सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि दिला‌ई जायेगी शेष राशि की मुआवजा बहुत जल्द देने की बात कही। वन अधिकारियो से सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद और जिला सांसद प्रीतिनिधि विनीत मधुकर ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए बात उच्च अधिकारियों से की। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी,उप प्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल,दीपक तिवारी, प्रवीन कुमार,प्रदीप सिंह,अजय सोनी,मनोज प्रसाद,दिलीप पासवान समेत काफी संख्या मे क‌ई अन्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें