बोकारो मे आयोजित पावर लिफ्टिंग में पदक जीतने वाले पलामू के दो युवाओं भास्कर एवं अक्षय को झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने किया सम्मानित।

पलामू-मेदिनीनगर बोकारो में पावरलिफ्टिंग इंडिया के द्वारा आयोजित पावर लिफ्टिंग में पदक जीतने पर भास्कर दुबे और अक्षय शुक्ला को झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने किया सम्मानित। उन्हें बधाई देते हुए सन्नी शुक्ला ने कहा कि भास्कर दुबे जी को 83 वर्ग किलो मास्टर क्लास में गोल्ड और एक सिल्वर जितने वहीं अक्षय शुक्ला को 66 वर्ग जूनियर में सिल्वर जितने पर दोनों को बधाई देता हूं। साथ हीं श्री शुक्ला ने कहा कि भास्कर दुबे और अक्षय शुक्ला ने पलामू को गर्व का मौका दिया है। पलामू में फिटनेस और खेल का माहौल इससे बढ़ेगा आज कोरोना के बाद बॉडी बिल्डिंग से जुड़े खेलों का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पलामू की खिलाड़ियों में प्रतिभा कि कमी नहीं है सही मार्गदर्शन और दिशा देने से यहां के खिलाड़ी भारत ही नहीं विश्व में पलामू का परचम लहरा सकते हैं। भास्कर दुबे ने कहा कि यह जीत पलामू की धरती को समर्पित है आगे भी हम सब पलामू में फिटनेस का माहौल बनाते रहेंगे। स्वस्थ्य शरीर में भी भगवान का वास होता है यह कितना स्वास्थ्य रहेगा हम उतना ज्यादा खुश रह सकते हैं। काम कर सकते हैं आज के तनाव भरी जिंदगी में शारीरिक स्वास्थ्य बहुत मायने रखता है। सन्नी शुक्ला सहित पलामू के सभी लोगों का सहयोग और उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद। सम्मानित करने वालों में झामुमो नेता देवानंद भारद्वाज,मुकेश चौधरी,नीतीश दुबे,धीरज शर्मा जी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें