मजदूरों ने घेरा विधायक का आवास आठ माह से बकाया मजदूरी का किया मांग सौपा ज्ञापन।

लातेहार-बरवाडीह पलामू टाइगर रिजर्व में कार्यरत मजदूरों ने आज दिनांक 10 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह के आवास मंगरा का घेराव झारखंड वनश्रमिक यूनियन पलामू के अध्यक्ष सिद्धनाथ झा के नेतृत्व में किया एवं सौंपा ज्ञापन। वहीं मजदूरों ने लंबित मजदूरी के भुगतान की बात विधायक से कही लगभग 300 की संख्या में पहुंचे। मजदूरों ने कहा कि वे जबसे पलामू टाइगर रिजर्व में मजदूर के रूप में कार्यरत हुये हैं तब से कभी नियमित रुप से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिस वजह से मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है पीटीआर के मजदूर जान जोखिम में डालकर रात दिन काम करते हैं। इसके बावजुद समय पर मजदूरी नहीं मिलता है कई बार तो कई मजदूरों के घऱ में चूल्हा भी नहीं जलता है इस वर्ष आठ माह का अप्रैल से लेकर नवंबर तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

क्या कहा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह।

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने मजदूरों को आश्वासन दिया और कहा कि विभागीय पदाधिकारी भी मजदूरी देने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। विधायक श्री सिंह ने शीघ्र ही समस्या को निदान करने और सभी वनश्रमिको के समस्याओं के समाधान को लेकर फोन के माध्यम से त्वरित विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और समस्या को निष्पादन हेतु बात कही। विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी मजदूरों को अश्वस्त किया कि उनकी मांगे जायज है और वह वन श्रमिकों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मसले पर कोई ना कोई साकारात्मक कदम उठाया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर मजदूरों की बातों को रखेंगे। आश्वासन के बाद मजदूरों ने मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह के आवास घेराव का कार्यक्रम खत्म किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री मोबिन अंसारी ने की। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता स‌ईद अंसारी, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी,अनिल कुमार सिंह समेत काफी संख्या में अन्य कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें