पलामू के कुंदरी मे भाकपा माले का प्रखंड स्तरीय कैडर कन्वेंशन संपन्न,कुछ नए सदस्य सदस्यता ग्रहण किए।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत कुंदरी में कैडर कन्वेंशन हुआ संपन्न। जिसकी अध्यक्षता नीलाम्बर पीताम्बरपुर,सतबरवा प्रखंड कमेटी सचिव कमेश सिंह चेरों ने किया। इस कन्वेंशन में मुख्य अतिथि भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड बीएन सिंह एवं झारखंड राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड दिव्या भगत उपस्थित थे। इस कन्वेंशन में पार्टी की नए सदस्यों की सदस्य्ता दिलाई गई और पुराने सदस्यों का योग्यता के अनुसार पद दिया गया। इस बैठक में आगामी 11वें पार्टी महाधिवेशन 15 फरवरी से 20 फरवरी तक होने वाले पटना बिहार में इसकी सफलता को लेकर प्रत्येक गांव में घर घर जाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कॉमरेड बीएन सिंह ने कहा कि हमारे देश में मोदी शाह का तानाशाही चल रहा है जिसे जनता की गोलबंदी से ही जवाब दिया जा सकता है। ऐसे लोगों के हाथों में सत्ता है की महंगाई भ्रष्टाचार हत्या रेप जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि भाकपा माले ही एक ऐसी पार्टी है जो इन तमाम अराजक तत्वो के खिलाफ तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करती है। कॉमरेड दिव्या भगत ने अपने संबोधन में कहीं कि आज शिक्षा को गरीब गुरबा से बहुत दूर करने की देश की अंदर एक सोची-समझी साजिश चल रही है। साथ हीं महंगाई के साथ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक हरियाणा पंजाब सूरत जैसे महानगरों के रोड पर घूम रहते हैं लेकिन यह सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। नए सदस्य भाकपा माले के सदस्यता लेने वाले मीना देवी, रुदा देवी, कलावती देवी, चेनारीक भुइयां को पार्टी फॉर्म भर कर सदस्यता दिया गया। मौके पर इस कन्वेंशन में मुख्य रूप से नर्वदेश्वर सिंह, रुदा सिंह, रीना देवी, शिव नाथ महतो, प्रभु पासवान, छोटू कुमार मेहता, रमेश मेहता, योगेंद्र शर्मा, जनक भूइया, रामकिशन भूइया सहित कई लोगों ने 11वें पार्टी महाधिवेशन को सफल बनाने पर अपनी बातों को रखा।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts