शहिद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के 28वां जन्मोत्सव पर सिंगरा में किया गया गोलू राजा का प्रोग्राम हर वर्ष लगेगा मेला-पिता जितेंद्र शुक्ला।

पलामू-मेदिनीनगर सिंगरा मे शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला का 28वां जन्मोत्सव दिनांक 03 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को भव्यता के साथ मनाया गया। सिंगरा खुर्द में शहीद अनुराग शुक्ला चौक पर जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी सम्राट गोलू राजा ने सोहर गायन कर समा बांधा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के पिता जितेंद्र शुक्ला,भोजपुरी स्टार गोलू राजा सहित उमेश शुक्ला, पारस शुक्ला, संतोष शुक्ला, लव शुक्ला, दिलीप शुक्ला, रमेश शुक्ला, शिशिर शुक्ला, किशोर पांडेय, आशीष भारद्वाज आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के पिता जितेंद्र शुक्ला ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया। इसके पूर्व सभी ने शहीद अनुराग के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं शहीद वेदी पर पुष्परिंग अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जन्मोत्सव के मौके पर सिंगरा खुर्द स्थित लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक तिरंगा से लिप्टा था। वहीं शहीद के प्रतिमा स्थल को लाईटिंग फूल-माला बैलून से सजाया गया था। वहीं प्रतिमा स्थल के चारदीवारी पर लगे ग्रील को भी तीरंगा कलर किया गया है। मां भारती के सपूत शहीद अनुराग शुक्ला के जन्मोत्सव पर पूरा चौक देशभक्ति रंग में सराबोर रहा हर दिल शहीद की कुर्बानी को याद कर रहे थे। साथ ही गांव के हर व्यक्ति के मन में शहीद के प्रति श्रद्धा का भाव था हर वर्ष की भांति तीन दिसंबर को लेफ्टीनेंट अनुराग शुक्ला का भव्य जन्मोत्सव की तैयारी की गई थी। भोजपुरी सम्राट गोलू राजा अपने टीम के साथ सोहर एवं देशभक्ति गीतों से अनुराग के शहादत को नमन किया। गोलू राजा ने सोहर गाया-ये राजाजी एकरे त रहल ह जरूरत… मुहूरत खुबसूरत रहल हो। जहां डाल-डाल पर सोने की चिडि़य़ा करते है बसेरा। असरे में बिछी होई पिताजी के अंखिया… दुअरे पर खड़ा होई बहिनि के रखिया… आदि सोहर एवं देशभक्ति गीत से समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय उर्फ लक्की ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पलामू के कलाकार शिशिर शुक्ला एवं उनकी टीम ने भोजपुरी सम्राट गोलू राजा के साथ दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक के अलावा रूद्र शुक्ला, किशोर पांडेय सहित कई अन्य राजनीतिज्ञ, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। शहीद अनुराग के पिता जीतेंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके पुत्र ने देश सेवा में अपना जान न्योछावर कर किर्तिमान गढ़ा है। उसकी कीर्ति गाथा को पलामू देश भर तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला युद्ध प्रशिक्षण के दौरान अपने तीन साथियों की जान बचाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ये उनकी मानवता का परिचय पलामू के रग रग में देशभक्ति का बयार बनकर बहेगा। उन्होंने कहा शहीद अनुराग के जन्मोत्सव पर सिंगरा में हर बरस मेला लगेंगे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें