पलामू केंद्रीय कारा मेदिनीनगर के सुपरिटेंडेंट यथा शीघ्र शुद्ध पानी,प्रतीक्षालय एवं शौचालय की व्यवस्था करें-रूचिर कुमार तिवारी।

पलामू-मेदिनीनगर अधिवक्ता सह भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी एवं राजद नेता धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह अधिवक्ता ने केंद्रीय कारा मेदनीनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल गेट के सामने बैठे कैदियों के परिजनों से बातचीत किया जिसमें पाया कि केंद्रीय कारा मेदिनीनगर में हजारों बिचाराधीन एवं सजावार कैदी बंद हैं। उनसे मिलने के लिए प्रतिदिन उनके संबंधियों एवं परिजनों का ताता लगा रहता है लेकिन उनके बैठने के लिए प्रतीक्षालय पानी और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। आपातकालीन स्थिति में भी अगर किसी को शौच या कोई अन्य परेशानी हो जाए तो इसके लिए भी जाने का कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि कैदियों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है चाहे बरसात हो या जाड़ा का महीना हो या गर्मी का महीना हो उनके बैठने के लिए एक सेड की भी व्यवस्था नहीं है। सड़क के किनारे लोग खड़े रहते हैं जिससे कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ रहता है लेकिन इस ओर जेल सुपरिटेंडेंट का कोई ध्यान नहीं है। साथ हीं श्री तिवारी ने कहा कि जेल सुपरीटेंडेंट कैदी से मिलने वाले परिजनों के लिए प्रतीक्षालय, शुद्ध पानी की व्यवस्था, एवं शौचालय की व्यवस्था यथा शीघ्र कराएं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें