कोयल नदी से बोडा़ मे बालू उठा कर नाली निर्मान एवं मरीन ड्राइव में कार्य कर रहे ठेकेदारों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है-रुचिर कुमार तिवारी।

पलामू-मेदनीनगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी एवं नौजवान संघ के उपाध्यक्ष अभय कुमार ने कोयल नदी शिवाजी मैदान के किनारे बन रहे नाली निर्माण का कार्य एवं कोयल नदी के किनारे मरीन ड्राइव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने उसकी गुणवत्ता की जांच की जहां पर यह पाया गया कि आज पूरे झारखंड में बालू की किल्लत है बालू बंद है लेकिन ठेकेदार पुलिस और प्रशासन कि मेल-जोल के कारण। कोयल नदी से बालू उठा कर अपना काम चला लेते हैं प्रशासन भी मूकदर्शक बनकर देख रही है क्योंकि उन्हें उनका हिस्सा मिल जाता है। वहीं शहर के मेयर अरुणा शंकर भी खुशी व्यक्त कर रही है कि शहरवासियों के काम हो रहा है लेकिन इसमें सरकार का करोड़ों रुपया का टैक्स चोरी हो रहा है। सभी के लिए कानून एक समान होना चाहिए लेकिन यहां पर उसके विपरीत काम हो रहा है आम जनता बालू के लिए तरस रही है। अगर वह दो बोरा बालू निकाल कर ले जाती है तो उस पर प्रशासन के द्वारा केस दर्ज कर न्यायालय में लंबा मुकदमा चलता है और ऊपर से फाइन भी भरना पड़ता है लेकिन बड़े लोग और ठेकेदार खुलेआम बालू के चोरी कर बेच रहे हैं काम करवा रहे हैं लेकिन उनको पूछने वाला कोई नहीं है। स्थानीय मजदूर से जब श्री तिवारी ने बातचीत किया तो उन्होंने कहा है कि बालू कोयल नदी से उठाकर काम किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन इन बड़े ठेकेदारों बालू माफियाओं पर लगाम लगाएं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें