पंचायत स्वयंसेवक संघ पलामू ने विधायक को सौंपा ज्ञापन,तीन सूत्री मांगों को विधानसभा में उठाने हेतु किया आग्रह।

पलामू-पांकी विधानसभा मे झारखंड राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को प्रत्येक पंचायत में चार स्वयंसेवको को 2016 से नियुक्त किया गया था। जबकी पंचायत स्वयंसेवक संघ पलामू का कहना है की वो राज्य में 26 विभागों के कार्यों का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते आ रहे हैं। लेकिन उन्हें मात्र एक दो विभाग छोड़ कर किसी विभाग से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। जिसको लेकर पंचायत स्वयंसेवक संघ पलामू ने पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा एवं तीन सूत्री मांग को विधानसभा में उठाने का किया आग्रह। वहीं स्वयंसेवक संघ पलामू द्वारा रखी गयी तीन सूत्री मांग मे पहला पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को हटाकर उचित मानदेय दिया जाए। दुसरा मांग पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की सेवा 60 वर्ष तक स्थाई किया जाए तीसरा मांग पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए। इस मौके पर पांकी विधायक कुशवाहा डाॅक्टर शशिभूषण मेहता ने कहा की पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पलामू की समस्याओं को विधानसभा के पटल पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा। मौके पर स्वयंसेवक संघ अध्यक्ष पंकज शुक्ला, सुनील कुमार,पंकज कुमार राम, शिवपूजन कुमार यादव, विवेक कुमार, विकास कुमार, नागेंद्र यादव, योगेंद्र कुमार सिंह, राम प्रकाश कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह, कंचन कुमार, अवधेश पासवान सहित सैकडो़ स्वंयसेवक लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts