झारखण्ड क्रांति मंच भारतीय संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है,जुल्म-ज्यादती के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा-शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के तीसरे स्थापना दिवस सह संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2022 शनिवार को मेदिनीनगर के शांतिपुरी स्थित नागलोक उत्सव भवन में सभा का आयोजन मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन मंच के केन्द्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने किया। कार्यक्रम में राजद पलामू के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनाथ चन्द्रवंशी मुख्य अतिथि व तंजीमुल अंसारी कमिटी पलामू के सदर अशफाक अहमद,आम आदमी पार्टी के नेता संजय राम विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा,रामनरेश राम,महासचिव विश्वनाथ राम,केन्द्रीय सचिव व नावाबाजार के पूर्व प्रमुख रेणु देवी समेत तमाम अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुरुवात किया।
इसके बाद सभी अतिथियों व केन्द्रीय कमिटी के पदाधिकारियों को माला व बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय कमिटी के समस्त पदाधिकारियों ने मंच के तीन साल की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संघर्ष पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामनाथ चन्द्रवंशी ने मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आशा प्रकट किया की मंच आगे भी जुल्म-ज्यादती के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा।
विशिष्ट अतिथि जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार चन्द्रवंशी, अशफाक अहमद ने कहा कि मंच के हर संघर्ष के साथ हम हैं। आप के नेता संजय राम ने कहा की विभिन्न मसलों पर मंच का संघर्ष काबिलेतारिफ है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बौद्ध, पलामू जिलाध्यक्ष रवि पाल,वरीय अधिवक्ता बिरबल राम रावत ने पिछले तीन वर्षों के मंच के आन्दोलन की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। अध्यक्षीय सम्बोधन में मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़नेवाले लोग हैं। हमारे पूर्वजों ने लड़कर पानी पीने का अधिकार लिया था आज भी जीवन के हर क्षेत्र में लड़कर ही संविधान को बचाना है।
कार्यक्रम में विजय कुमार,श्यामराज राम,उमेश केशरी,नगर अध्यक्ष प्रदीप राम, श्रीकांत कुमार,दिलेश्वर बौद्ध,नेपरी देवी,देवंती देवी,तंजीमुल अंसारी कमिटी के सचिव नसीम साहब,जितेन्द्र राम,आशिष पासवान,चन्दू राम,सत्या राम,ओमकार राम,छोटू राम, गोविंद राम,अनज राम,सुरेन्द्र राम,सत्येन्द्र कुमार पासवान, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रघुवीर राम समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में मंच के केन्द्रीय सचिव नईम अख्तर के पिता जी जनाब हसीब आलम व केन्द्रीय सचिव कपिल देव पासवान जी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।