JJA पलामू जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया,संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष,संजय ओझा कोषाध्यक्ष व नितेश कुमार तिवारी को महासचिव बनाया गया।

पलामू-मेदिनीनगर झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह बैठक दिनांक 27 नवम्बर 2022 दिन रविवार को मेदिनीनगर परिसदन भवन के सभागार में आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रवेक्षक के रूप में प्रदेश सचिव सह पलामू प्रभारी सियाराम शरण वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पलामू जिला इकाई का पुनर्गठन कराया जिसमें अध्यक्ष पद के लिए  सिर्फ मतदान कर चुनाव किया गया और सभी पद के पदाधिकारी निर्विरोध जीत हासिल कीये। इस चुनाव में कुल 28 सदस्यों ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए दो नाम आया पहला नाम सत्येंद्र कुमार चंदेल एवं दुसरा संतोष श्रीवास्तव का नाम आया दोनों के बींच 28 सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। जिस चुनाव में संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सत्येंद्र कुमार चंदेल को 6 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। संतोष कुमार श्रीवास्तव को कुल 17 मत प्राप्त हुए, वहीं सत्येंद्र कुमार चंदेल को 11 मत ही प्राप्त हुई। संतोष कुमार श्रीवास्तव को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पलामू जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ हीं उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक एक नाम ही आने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शिवेंदु कुमार सिंह, एसके रवि व सत्येंद्र कुमार चंदेल को उपाध्यक्ष, नीतेश कुमार तिवारी को महासचिव, संजय ओझा को कोषाध्यक्ष, संजय सिंह उमेश को राष्ट्रीय पार्षद, नंदन कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसी तरह अमित कुमार बंटी, धनंजय कुमार व असगर जी को जिला सचिव, पप्पू कुमार को मीडिया प्रभारी, संजीत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी व संजय मिश्रा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सतीश कुमार, कमलेश विश्वकर्मा, अखिलेश पासवान, प्रेम कुमार, निरंजन कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार, विकास कुमार, अजीत कुमार, दीपक कुमार, कमलेश ठाकुर, राम आशीष कुमार का चयन किया गया। इस बैठक में पलामू जिले के सभी प्रखंडों से जेजेए के सदस्य उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन संगठन की महिला प्रदेश अध्यक्ष निशा रानी गुप्ता ने किया।

पलामू न्यूज Live

Website:- palamunewslive.com

नोट :- झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें।

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें