पांकी विधानसभा में आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर बंद देख भड़के “आर.वाई.ए” राज्य सचिव अविनाश रंजन।

पलामू-पांकी विधानसभा मे स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर “आर वाई ए” पलामू जिला कमिटी का तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत किया गया। जिसमें राज्य सचिव अविनाश रंजन के नेतृत्व में नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के ग्राम कुंन्दरी में स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर को देख कर भड़क गए।  उस वक्त आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मे ताला लटका हुआ बंद पाया गया। पुछे जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह में दो तीन दिन ही सेंटर को खोला जाता है। जिसमें इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है दावा के नाम पर सिर्फ पारासिटामोल ही दिया जाता है। अविनाश रंजन ने कहा की स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ साफ झलक रही है। यात्रा के दौरान पांकी विधानसभा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आसेहार, कोनवाई सहित कई जगहों में पाया गया। कि करोड़ो रुपए खर्च कर दो साल से बहुत बड़ा स्वास्थ्य भवन बनकर तैयार है जहां आज भी भवन में ताला लटका हुआ है। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि छोटी मोटी बीमारी का ईलाज कराने के लिए भी पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के MMCH अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ता है। जिसकी दूरी 35 किलोमीटर पड़ता है मजबूरन ग्रामीणों को झोला छाप डॉक्टर से ईलाज कराना पड़ता है उचित ईलाज नहीं हो पाने से जान जाने की खतरा बना रहता है। यात्रा के दौरान “आर वाई ए” राष्ट्रीय परिषद सदस्य दिव्या भगत ने कहीं कि ऐसे कई स्वास्थ्य केंद्र है जहां भवन बनकर तैयार हैं मगर भवन में ताला लटका हुआ है। डॉक्टर नर्स स्टाप की कमी हैं झारखंड सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग के उदासीन रवैया के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए परेशानी होती रही हैं। यात्रा में “आर वाई ए ” जिला सचिव पवन विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष इजहार अली हैदर उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें