नेत्र ज्योति प्रदान करना है सबसे बड़ा पुनीत कार्य-थाना प्रभारी गौतम कु़.राय।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) मे निदान ट्रस्ट एवं जिला अंधापन नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में निदान सेवा सदन लेस्लीगंज में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी गौतम कुमार राय, डॉ वीरेंद्र कुमार तथा अस्पताल प्रबंधन के अध्यक्ष मिस्टर महमूद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। निदान सेवा सदन सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामींण लोगों को मोतियाबिंद आपरेशन कर लाभ प्रदान कर रही है उन्होंने कहा कि गरीबों को नेत्र ज्योति प्रदान करना सराहनीय कार्य है। क्योंकि आंख हीं ईश्वर का दिया हुआ अनमोल तोहफा है जिसकी मदद से हम खूबसूरत दुनिया देख पाते हैं। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कई कारणों से लोग आंखों की बीमारी के शिकार होते हैं परंतु इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वहीं संस्था के सुबा सिंह ने कहा कि निदान के द्वारा जिला अंधापन नियंत्रण समिति के सहयोग से वर्ष 2006 से ही मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया जा रहा है। संस्था के पास मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण कराने का काफी पुराना अनुभव है। शिविर में अब तक 327 लोगों का नेत्र जांच कीया गया है। शिविर के पहले दिन 81 लोगों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार,डॉ अरविंद एवं डॉ अंकित सोनी के द्वारा किया गया। मौके पर नेत्र सहायक राकेश कुमार,मनीष कुमार,पंकज कुमार,ओटी असिस्टेंट तरन्नुम आरा,सलमान सिद्दीकी,तौकीर आलम,सोनी कुमारी,वीरेंद्र कुमार निशा कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें