बरवाडीह मे स्व.विजय बहादुर सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर स्मरण सभा का किया गया अयोजन।

लातेहार-बरवाडीह पूर्व सैनिक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी तौर पर प्रख्यात स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के 27वीं पुण्यतिथि में स्मरण सभा का आयोजन हुआ। उनके निवास स्थल कस्तूरबा भवन के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उनके तीनों पुत्रों सहित अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। झारखंड विधानसभा सचिव के पीए के पद पर कार्यरत उनके पुत्र पंकज कुमार ने कहा कि उनके पिताजी ने व्यक्तिगत जीवन के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश और समाज को बेहतरीन करने में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। सैनिक के तौर पर देश की सीमा पर मां भारती के रक्षक की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। दूसरी ओर एक समाजसेवी के रूप में निःस्वार्थ जनसेवा के क्षेत्र में उनके निष्पादित कार्य आज भी सभी के बीच दीप्तिमान है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके बड़े पुत्र बिनय कुमार सिंह,नीरज सिंह,द्वारिका प्रसाद,ईश्वरी सिंह,अशोक प्रसाद,अशफाक अहमद, अमरेंद्र सिंह,सुनील सिंह,राकेश कुमार,सुशील कु. मेहता, वशिष्ठ नारायण सिंह,सुरेश प्रसाद,मनीष कुमार,शशि भूषण तिवारी और इकबाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अपराधियों की गोली से हुई थी स्व.सिंह की मृत्यु।

स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह की मृत्यु 01 नवंबर 1995 को भाजपा के महुआडाड़ में आयोजित गौ रक्षा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बरवाडीह लौटने के क्रम में कुटमू के पास जंगलों में घात लगाकर बैठे अपराधियों की गोली से हुई थी। स्मरण सभा में उपस्थित भाजपा के नेतागण सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात उनके जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी वैचारिकता को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें