प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की छठ घाट पर ही करा दी गई जबरन शादी।

बिहार-सीतामढ़ी बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकर गांव में छठ घाट पर ही ग्रामीणों ने एक युवक-युवती की शादी करवा दी। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि लड़की के पूरा परिवार छठ घाट पर गये हुए थे तभी उसने अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया दोनों को छठ घाट पर ले गए और दोनों की शादी करवा दी। इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को भी दे दी गई है फिलहाल यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव वाले देख रहे थे सबकुछ।

बताया जा रहा है कि प्रेमी पंथपाकर गांव से 25 KM दूर परिहार प्रखंड में रहता है वह छठ पर्व के दौरान अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उस वक्त लड़की के घऱ पर कोई नहीं था ग्रामीणों ने देखा कि जब लड़की घर पर अकेली है तो एक लड़का घर के दरवाजे पर पहुंचा है और फिर घर में घुस भी चुका है। गांव वाले यह सब देख रहे थे थोड़ी देर में ग्रामीण भी लड़की के घर पहुंचे और दोनों को बाहर बुलाए पुछ-ताछ करने पर दोनो ने एक दुसरे से प्यार करने कि एवं शादी करने कि बाते कही। वहीं स्थिति को देखते हुए ग्रामिणों ने उचीत समझा एवं दोनो को लेकर छठ घाट गये और दोनों की शादी करवा दी गयी।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें