भीम आर्मी पलामू ने खोया एक सच्चा सिपाही।

पलामू-पड़वा प्रखंड अंर्तगत बटसारा गाँव निवासी नगीना राम के पुत्र भीम आर्मी के सच्चा सिपाही कौशल किशोर की देहांत रांची में दिनांक 1 नवम्बर 2022 मंगलवार कि रात्री करीब एक बजे हो गया। वो कई वर्षो से बीमार चल रहे थे उनके इलाज मे लाखो रूपये पानी कि तरह बहा दिया गया लेकिन कौशल किशोर बच नहीं पाए। कौशल किशोर कि असमय मृत्यू से भीम आर्मी को बहुत बड़ा छति हुआ है। सुचना मिलते ही भीम आर्मी के झारखण्ड प्रदेश और पलामू के टीम मौके पर पहुंच गए हैं। भीम आर्मी पलामू जिला अध्यक्ष शशि रंजन भारती ने कहा की इस घटना से भीम आर्मी की टीम मर्माहित है। भीम आर्मी को बहुत बड़ा झटका लगा है। साथ ही दुःख जाहिर करते हुए प्राकृतिक से प्रार्थना किया की इस दुःख की घड़ी में परिवार वालों को दुःख सहने की क्षमता दें। वहीं मंगलवार की सुबह भीम आर्मी पलामू जिला टीम की मौजूदगी में बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

पलामू न्यूज Live

 प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts