नक्‍सलियों को लगा बड़ा झटका,बूढ़ा पहाड़ पर बंकर ध्‍वस्‍त,कई हथियार बरामद।

झारखंड-लातेहार सुरक्षा बलों ने नक्‍सलियों को बड़ा झटका दिया है बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों के बंकर ध्वस्त कर दिया गया। वहां से भारी मात्रा में हथियार आइईडी बम देशी ग्रिनेट विस्फोटक सहित कई हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि 28 अक्‍टूबर 2022 से लातेहार जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढा पहाड़ चट्टान पानी और जोक पानी पहाड़ क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इन सभी इलाको में भाकपा माओवादी का पहले पुराना सुरक्षित गढ़ रहा है भाकपा माओवादी द्वारा इन सभी क्षेत्रों में भारी मात्रा में आइईडी प्रेशर आइईडी हैंडग्रिनेट एवं गोला बारूद रखा गया था। पुलिस के मुताबिक बुढ़ा पहाड़ में भाकपा माओवादियों का सेफ एरिया था जहां कदम-कदम पर आइईडी प्रेशरआइईडी केन बम लगाया हुआ है। ऐसे में सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस एवं सूझबूझ दिखाते पूरे एरिया को सेनिटाइज किया सुरक्षित रूप से माओवादियों के बंकरों तक पहुंचे। पूर्व में पुलिस से लूटे गए 18 हथियार के साथ 200 से ज्यादा आइईडी बम भी बरामद कर नष्ट किया गया अन्य सभी अत्याधुनिक हथियारों बमों एवं गोला बारुद को जब्‍त किया गया। पुलिस से लूटे हथियार 303 एलएमजी इंसास रायफल एसएलआर रायफल शामिल थे। इस संयुक्त अभियान की सफलता से माआवादियों का हौसला पस्त हुआ है। उनकी मारक क्षमता को आघात लगा है पूरे झारखंड पुलिस एवं कोबरा और सीआरपीएफ  के जवानों का मनोबल भी बढ़ा है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें