झारखंड के राज्यपाल ने किया बड़ा इशारा,एटम बम तो फूटेगा हेमंत सोरेन रहेंगे कि जाएंगे संकट में है ‘सरकार’।

झारखंड-रांची में राजनीतिक उलटफेर की आशंकाओं के बीच गवर्नर रमेश बैस ने बड़ा इशारा किया है। उन्‍होंने दीवाली के बहाने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड में पटाखा पर बैन नहीं है संभव है कि एकाध एटम बम फटे राज्यपाल ने फिर से चुनाव आयोग से मंतव्‍य मांगा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे कि जाएंगे तमाम राजनीतिक उलटफेर की आशंकाओं के बीच झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बात ही बात में बड़ा इशारा किया है। दीवाली की चर्चा आगे कर गर्वनर ने कहा कि झारखंड में पटाखा बैन नहीं है संभव है कि एटम बम फटे। इस बीच उन्‍होंने चुनाव आयोग से हेमंत सोरेन की सदस्‍यता अयोग्‍यता के मसले पर दोबारा मंतव्य मांगा है। बता दें कि हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता को लेकर ऊहापोह की स्थिति पिछले दो महीने से बनी हुई है। लंबी सुनवाई के बाद 25 अगस्‍त 2022 को भारत निर्वाचन आयोग ने गवर्नर को मंतव्‍य दे दिया था एक बार फिर चुनाव आयोग के पलडे़ में गेंद डाल दी गई है। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि जब तक वे संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक किसी तरह का आर्डर करना ठीक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि चुनाव आयोग से सेकेंड ओपिनियन आने के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है। हेमंत सोरेन के मसले पर फैसला लेना मेरे अधिकार क्षेत्र में है इसके लिए कोई मुझे बाध्‍य नहीं कर सकता।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts