पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कु.सिंह क्षेत्र के सभी लक्ष्मी पूजा पंडालों मे पहुंचकर,सहयोग राशि दिए और कार्यक्रम के फीता काटकर उद्घाटन किया।

पलामू-पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिटटू सिंह ने पांकी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों मे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रमों में पहुँचे और फीता काटकर कार्यक्रमों का उद्घाटन किये। वहीं श्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घर पहुंच कर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए और दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुवे ईस्वर से आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना किये। वहीं मनातू प्रखंड के ग्राम देवडीह में मां लक्ष्मी के विसर्जन और भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। तरहसी के ग्राम पकरी में माँ लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किये। मौके पर साथ मे तरहसी प्रमुख पति-लड्डू बैठा,तरहसी जिला परिषद सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह यादि उपस्थित रहे। लेस्लीगंज के  जामुनडीह निवासी दामोदर तिवारी जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम मे शामिल हुए और दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दिए। वहीं लेस्लीगंज के हीं  जामुनडीह निवासी अभिमन्यु तिवारी जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम मे शामिल हुए और दिवंगत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दिए। पांकी के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पगार में माँ लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम के फीता काटकर उद्घाटन किये। पांकी प्रखंड के गोगाड़ में आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का फीता काटकर के उद्घाटन किये लेस्लीगंज के ग्राम-झरहा में भक्ति जागरण कार्यक्रम के फीता काट कर उद्घाटन किये। वहीं नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) के ग्राम रामानंद डबरा के यादव टोला में आयोजित दो गोला कार्यक्रम का फीता काट कर उद्घाटन किये। पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने सभी पूजा कमेटियों को सहयोग राशि दिए। वहीं पूजा कमिटी के पदाधीकारीयों द्वारा उन्हे माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें