झारखंड मे तीन रुपये के लिए हुई चाकुबाजी,उसमे चली गई मां नजमा की जान।

झारखंड-बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजी नगर में महज़ तीन रुपये की बकाये को लेकर युवकों की दो गुटों में हुई मामूली सी झड़प के बाद घटना चाकूबाजी की घटना मे तब्दील हो गई। दो युवक गम्भीर रूप से घायल हुए है वहीं बीच-बचाव करने आई महिला नज़मा भी चकुबाज़ी की घटना में घायल हो गई। जिसे तत्काल स्थानीय लोगो कि मदद से उसे नज़दीक के निजी अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नज़मा के दोनों घायाल बेटे इम्तियाज और मुमताज को बेहतर इलाज़ के लिए बोकारो के सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जिसमे एक की  स्तिथि अब तक खतरे से बाहर नही है घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुँचे चास थाना के इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम ने घटना कि जायजा लिया। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में शामिल आरोपियों गुड्डू और ज़ाकिर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा महज़ तीन रुपये के बकाये पर हुई झड़प मे इतनी बडी़ घटना घटीत हुई है उन्होने कहा कि जाँच के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुँचाने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म के लोग है उनका काम ही ऐसा है नशे की हालत में किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने में उन्हें कोई डर नही है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts