मंत्री मिथलेश ठाकुर के करीबी जेएमएम नेता सह मुखिया पति आयूब अंसारी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या पुलिस जांच मे जुटी।

गढ़वा- जिले के चिनिया में बेलगाम अपराधियों ने सरेआम जेएमएम नेता सह मुखिया पति अयूब अंसारी की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए मौके पर पहुंच कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन किया एवं बहुत जल्द गिरफ्तार करने को कही। सुत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जेएमएम के केंद्रीय नेता सह मुखिया पति अयूब अंसारी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से भाग लेकर वापस लौटे थे। और गांव के लोगों की समस्याओं को जानने के लिए भ्रमण कर रहे थे भ्रमण के दौरान वे गांव के मस्जिद के पास खड़े थे। इसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने अयूब अंसारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। ग्रामीणों ने अंसारी को इलाज के लिए चिनिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया। गढ़वा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने अयूब अंसारी को मृत घोषित कर दिया अयूब अंसारी को गर्दन में गोली लगी थी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ अयूब अंसारी के ऊपर फायरिंग की थी अयूब अंसारी की हत्या की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोग गढ़वा सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है अयूब अंसारी राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बेहद करीबी थे। परिजनों के अनुसार कहा जा रहा है की उनके विपक्षी ने घटना को अंजाम दिया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अनुसंधान में जुट गई है बहुत जल्द अपराधी सलाखों के बिचे होगा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें