पंजाब के ट्रक मालिक से तीन लाख रूपये की ठगी करने वाले को मनातू पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू-मनातू पुलिस ने फर्जी पत्रकार एवं फर्जी पुलिस वाले को तिन लाख रूपये पंजाब के गुरदीप सिंह से डरा कर मांगने पर गिरफ्तार कर भेजा जेल। बतादें की एक महीना पहले पलामू पुलिस ने एक ट्रक PB 65 AN 1736 को खैर की लड़की लोडिंग के साथ वन विभाग ने जब्त कीया था। इस मामले में खैर तस्कर और ट्रक मालिक के खिलाफ मनातू थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी खैर की लकड़ी तस्करी कर पंजाब के इलाके में ले जाना था। तस्करी के मामले में जब पता चला कि ट्रक पंजाब के मोहाली के लालडूह के रहने वाले गुरदीप सिंह की है। तो आरोपी रिजवान ने पकड़े गए ड्राइवर खलासी से ट्रक मालिक का नंबर मांगा और 31 जुलाई 2022 को गुरदीप सिंह को कॉल किया। आरोपी ने कहा कि लकड़ी तस्करी के मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी पकड़े गए हैं उसे बचालें नही तो कुछ भी होसकता है। वह पुलिस में है और एक न्यूज चैनल में भी काम करता है पुलिस और वन विभाग के अधिकारी ड्राइवर और कंडक्टर का एनकाउंटर करने वाले हैं इसके बाद पूरे मामले को मैनेज करने के लिए रिजवान ने गुरदीप सिंह से 20 लाख रुपय मांगे। गुरदीप सिंह ने दोनों की जान बचाने के लिए रिजवान द्वारा बताए गए दो खातों में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में जब गुरदीप सिंह ने मामले में जानकारी लेनी चाही तो उसे कोई भी जानकारी नहीं दी गई। साथ ही बाकी के सतरह लाख रूपये का और मांग कर रहा था मामले की जानकारी के लिए गुरदीप सिंह पलामू पहुंचे तो पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं। पूरे मामले में गुरदीप सिंह ने पलामू पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की जिसके बाद में पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को एक ऑडियो भी मिला है जिसमें आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए परिजनों को धमकाया था। आरोपी ने गुरदीप सिंह और उनके परिजनों से कहा था कि पैसे नहीं देने के बाद पुलिस जेल से निकालकर ड्राइवर और सह चालक का एनकाउंटर करने वाली है। वह पुलिस वाला भी है इसलिए सारी जानकारी परिजनों को दे रहा है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें