पलामू,पंचायत स्वयं सेवक संघ के प्रदेश कमेटी ने “रामराज शर्मा” के आकस्मिक निधन पर जताया गहरा शोक।

पलामू-पांडू प्रखंड अंतर्गत महुगावां पंचायत के महुगावां गांव निवासी पंचायत स्वयं सेवक सह युवा पत्रकार रामराज शर्मा (35 वर्षीय)का आकस्मिक निधन रविवार की रात हो गई। विदीत हो कि कुछ ही दिनों से रामराज शर्मा बिमारी के कारण अस्वस्थ चल रहे थे। वहीं रामराज शर्मा का अचानक रविवार की शाम में तबियत ज्यादा  खराब होने पर इनके घर के परिवार वालों ने आनन फानन में उन्हें लेकर इलाज के लिए रांची जा रहे थे उसी क्रम मे उनकी आकस्मिक निधन हो गई। इनके निधन के खबर सुनते ही इनके घर के परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है व साथ ही अचानक से महुगावां गांव सहित पुरे पांडू प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दुखद घटना की खबर सुनने के पश्चात पंचायत स्वयं सेवक संघ के जिला मीडिया प्रभारी मसउद आलम ने कहा कि पांडू प्रखंड के पंचायत स्वयं सेवक सह क्षेत्र के युवा पत्रकार साथी रामराज शर्मा का आकस्मिक निधन से संघ के बहुत ही बड़ी अपूर्णीय क्षति हुई है। स्वर्गीय रामराज शर्मा एक अच्छे नेकमंद इंसान थे इन्होंने पिछले छःवर्षों से पंचायत स्वयं सेवक संघ के पलामू जिला मीडिया प्रभारी के रुप में सक्रीय रहकर नेतृत्व कर रहे थे। एक माह पूर्व 9 सितम्बर को पलामू जिला के पंचायत स्वयं सेवक संघ के जिला स्तरीय बैठक में कमेटी का पुनर्गठन कर दुबारा इन्हें जिला मीडिया प्रभारी का कमान सौंपी गई थी। मेरे स्वर्गीय साथी रामराज शर्मा को ईश्वर उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति व हिम्मत दे। इस दुखद खबर सुनने पर पंचायत स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अजित चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी मसउद आलम व संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार,व सचिव धनंजय कुमार पांडू प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय आदि समेत संघ के सैकड़ों लोग उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें