पलामू जिला के 114 दलित परिवार को नहीं मिल रहा है इंसाफ,कई जगह लगाये है गुहार किसी ने नहीं सुना पुकार।

पलामू जिला के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत अंचल एवं ग्राम मोहम्मदगंज के दर्जनों दलित परिवार अपनी जन समस्याओं को लेकर के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी से मुलाकात किए। जिसमे CPI के पलामू जिला सचिव ने पाया कि ग्राम मोहम्मदगंज के 114 दलित परिवार को भूमि हदबंदी वार्ड संख्या 54 /76 -77 के तहत बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया था। जिसके तहत उक्त भूमिहीन उस पर घर मकान बनाकर खेती बारी कर रहे हैं जिसका मालगुजारी रसीद अभी तक नहीं कटा है। वहीं उसी गांव के पूर्व जमींदार परिवार के लोग दलितों के उक्त बंदोबस्ती जमीन को जबरजस्ती छीनने का प्रयास कर रहे है। साथ ही उनके घर में भी आग लगा दिया गया जिस संबंध में उक्त दलित परिवार ने थाना में भी शिकायत किया था। पिछले महीना अगस्त में पलामू उपायुक्त के समक्ष जनता दरबार में मांग पत्र भी सौंपा था। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुआ अंचला अधिकारी और कर्मचारी गरीब दलितों को डांट कर भगा देते हैं। ऐसी परिस्थिति में आज 24 उपरोक्त दलित परिवार पुनःपलामू उपायुक्त के समक्ष जनता दरबार में आए हुए हैं उनका निदान होता है या नहीं या फिर भगवान भरोसे ही छोड़ दिया जायेगा यही देखना है। क्योंकि जनता दरबार में जनता की समस्याओं को तो सुना जाता है लेकिन उपायुक्त के द्वारा उसको चिट्ठी अपने अधीनस्थ अंचलाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों के पास जब भेजा जाता है। किन्तु जवाब में अन्य पदाधिकारी उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते है ऐसी परिस्थिति में पलामू उपायुक्त को ध्यान देना होगा जनता के द्वारा जो समस्या उनके पास आती है उसकी समाधान करनी होगी। उस काम को निचले स्तर के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सभी मामलों पर उचित कारवाई करने के लिए निर्देश देना होगा तभी पलामू जिला में शोषित वंचित दलित पीड़ितों का काम आसानी से होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद भी इन दलित परिवारों का काम नहीं होता है तो इन सभी लोगों को लेकर के पलामू उपायुक्त के गेट को भी जाम किया जाएगा। मौके पर नागदेव रजवार,रामचंद्र रजवार,विनोद राम, सुनील रजवार, बाबूलाल राम, मुनेश्वर राम, तुलसी रजवार ,रमेश रजवार, शंभू रजवार ,कामेश्वर रजवार, सविता देवी, राधा देवी, मुन्ना रजवार ,कामेश्वर रजवार, नागदेव रजवार, मतिया देवी, बिगन रजवार, राधा देवी सहित अन्य पीड़ित परिवार उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts