पलामू के डीआईजी को संज्ञान लेकर जिले मे इस तरह के हो रही अपराधिक घटनाओं पर विराम लगवाने की आवश्यकता है-रूचिर कुमार तिवारी।

पलामू :- मेदिनीनगर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने पलामू जिला में लगातार बढ़ रहे अपराध की घटना पर चिंता व्यक्त किया है। अभी कुछ दिन पहले जिले के हैदरनगर में अपराधियों ने शहर के दो  व्यवसायियों से पिस्तौल दिखाकर 50-50 लाख रंगदारी की मांग की थी। वह घटना शांत नहीं हुआ कि तुरंत 2 दिन बाद अपराधियों ने व्यवसाई से रंगदारी के रुपए की मांग कर दी जिससे शहर के व्यवसायियों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर के सल्तुआ निवासी प्रभु साहू के भाई और भतीजे पर व्यापार कर लौटने के समय में अपराधियों ने गोली मार दिया जो अभी रिम्स में भर्ती है। कल चंदवा और लातेहार के बीच में भी अपराधियों ने जिस प्रकार से लूटपाट किया इस प्रकार आए दिनों शहर में भी अपराधियों के द्वारा बराबर लेवी एवं अन्य प्रकार की घटना घट रही है। पलामू जिला प्रशासन मुख दर्शक बनकर बैठी हुई है अपराधियों के पकड़ने के बदले ये शहर में ही कुछ बड़े रहीसजादो के प्रतिष्ठानों के उद्घाटन और फीता काटने में लगे हुए हैं। ऐसी परिस्थिति में पलामू के डीआईजी को संज्ञान लेकर इस तरह के हो रही अपराधिक घटनाओं पर विराम लगवाए। ताकि ग्राम वासियों इस त्योहार के महीना में अमन चैन की जिंदगी जी सके और सुख शांति से रह सके।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें