पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने “एक यूनिट ब्लड B+” उपलब्ध करा कर आज फिर एक महिला की जान बचाई।

पलामू :- मेदिनीनगर जिले के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा की तारीफ चाहे जितना भी किया जाए वो कम ही पड़ेगा। उन्होंने प्रण ही कर लिया है कि जिले मे ब्लड की कमी से एक भी व्यक्ति की जान नहीं जाएगी। आज फिर एक महिला की जान जाने से उन्होंने बचा लिया। बतादें की पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा टोला लकड़ाही निवासी शंभू राम के पुत्री कालिंदी देवी प्रेगनेंसी अवस्था में थी। परंतु बच्चा के गर्भ में ही मृत्यु हो जाने के कारण मरीज का जान खतरे में था मरीज बेहोश बेसुध पड़ी हुई थी उसे तत्काल ब्लड की आवश्यकता थी। डॉक्टरों के द्वारा बताया गया था कि जितना जल्दी हो सके एक यूनिट ब्लड ले आइए ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव था मरीज के पिता ने ब्लड के लिए बहुत भागदौड़ किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कहीं से भी ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण मरीज के पिता काफी परेशान एवं चिंतित था। इसी दौरान मरीज के पिताजी को किसी ने कहा की पलामू एसपी के पास जाइए वे ब्लड उपलब्ध करा देंगे। मरीज के पिताजी  पलामू पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच कर पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा से एक यूनिट B+ ब्लड उपलब्ध कराने के लिए गुहार लगाने लगा। इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू के द्वारा उन्हें अस्वस्थ करते हुए चिंता नहीं करने और ब्लड बैंक पहुंचने के लिए बोले। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे को ब्लड बैंक भेज कर तुरंत मरीज को एक यूनिट B+ ब्लड उपलब्ध करवाया। ब्लड मिलने के बाद मरीज के पिताजी काफी संतुष्ट एवं खुश हुए उनके द्वारा बार-बार पुलिस अधीक्षक पलामू एवं पलामू पुलिस के जवानों को धन्यवाद दिया गया। वहीं महिला के पिता जी के मुंह से बस एक ही शब्द निकल रहा था कि पलामू पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा इस जिले में नहीं होते तो मेरी बेटी कि आज जान नहीं बचती।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live”एस के रवि”

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र : 9608122844,8084737109

 Website : palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें