दीपक व सोनू ने लिया माता का आशीर्वाद,की विकास और खुशहाली की कामना।

पलामू-मेदिनीनगर इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप प्रभारी सोनू सिंह नामधारी और इंडियन रोटी बैंक के राज्य समन्यवयक दीपक तिवारी ने मेदिनीनगर निगम छेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ने माता रानी से निगम क्षेत्र की जनता के विकास,खुशहाली और सुस्वास्थ्य की कामना की। चैनपुर बाजार पूजा पंडाल में आयोजकों द्वारा सोनू सिंह नामधारी और दीपक तिवारी को सम्मानित किया गया। सोनू सिंह नामधारी और दीपक तिवारी ने शहर के सभी पूजा पंडालों में जाकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। सुदना स्थित तुलसी मानस मंदिर प्रांगण में हो रहे यज्ञ पूजा में भी शामिल हुए। यज्ञ में संगीतमय भक्तिधारा बहती पूज्य बहन विदुषी स्तुतिजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। बैरिया चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दर्शन किया और बैरिया चौक दुर्गा पूजा समिति द्वारा सोनू सिंह नामधारी और दीपक तिवारी को सम्मानित किया गया।इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप प्रभारी सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण दुर्गा पूजा उत्सव फीका था। लेकिन इस बार पूरी तरह से मां दुर्गे की विधिवत पुजा अर्चना किए जा रहे हैं।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts