टीएसपीसी के एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ उमेश यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

पलामू के मनातू थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता टीएसपीसी एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ उमेश जादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बतादें की टीएसपीसी के  सबजोनल गौतम उरांव एवं एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव ग्राम रामपुर थाना लावालाॅग जिला चतरा। अपने दस्ता सदस्यों के साथ ठेकेदारों से वसूली करने हेतु एवं अप्रिय घटना कार्य करने के उद्देश्य से चतरा एवं पलामू जिला सीमावर्ती गांव केकरगढ़ झिरनिया झरदार हेडुम द्वारिका रामपुर रिमी कोटारी के आसपास भ्रमण कर रहा था। जिसे गुप्त सुचना पाकर गुड्डू यादव उर्फ़ उमेश यादव को गिरफ्तार किया गया। लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूट्टी ने बताया कि एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव को  शाम को अपने पैतृक आवास रामपुर में आने कि संभावना है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश में एवं मनातू थाना के ससस्त्र बल के साथ छापामारी टीम गठित किया गया। सरकारी वाहन से ग्राम रामपुर थाना लावालाॅग जिला चतरा के लिए प्रस्थान किया गया तथा ग्राम द्वारिका थाना पांकी जिला पलामू पहुंचकर वहां से पैदल ग्राम रामपुर थाना लावालॉन्ग के जंगल की ओर प्रस्थान किए। समय करीब 6:20 बजे जब छापामारी टीम ग्राम रामपुर स्थित गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव के पैतृक आवास के निकट पहुंची तो आवास के निकट दिख रहे लोग पुलिस को देखकर पूर्व दिशा में जंगल की तरफ भागने लगे। उक्त भाग रहे लोगों को छापेमारी टीम के द्वारा पीछा कर एक व्यक्ति को दौड़ाकर पुलिस बल की सहायता से पकड़ कर अपने नियंत्रण में लाया गया। नाम पता पूछे जाने पर उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना नाम पता टीएसपीसी का एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव उम्र करीब 23 वर्ष पिता गजाधर यादव ग्राम रामपुर थाना लावालाॅग जिला चतरा बताया गया तथा यह बताया कि नवरात्र के समय यह अपने दोस्तों के साथ घर आया था। इसमें टीएसपीसी संगठन के सब जोनल कमांडर रौशन उरांव पिता ना मालूम ग्राम सूयाटांड थाना बालूमाथ जिला लातेहार भूपेश यादव पिता ना मालूम ग्राम पसंगन थाना मनिका जिला लातेहार रविंदर यादव पिता निर्मल यादव ग्राम केक अगर थाना पाली जिला पलामू भी साथ आया  था। टीएसपीसी का एरिया कमांडर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू यादव उर्फ उमेश यादव उम्र करीब 23 वर्ष पिता गजाधर यादव ग्राम रामपुर थाना लावालाॅग जिला चतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था यह मनातू थाना एवं लातेहार थाना में उग्रवादी कांडो में वांछित है इसके विरुद्ध वारंट माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत किया गया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें