दारूडीह पंचायत के बनुआ गांव मे कई सुविधाओं से लैस सीएसपी केंद्र का उद्घाटन किया गया।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत दारूडीह पंचायत के बनुवा मे 30 सितंबर 2022 शुक्रवार को सीएसपी केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसका मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय कुमार के मौजूदगी मे समाज सेवी बिंदेश्वर मेहता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय कुमार ने कहा कि सीएसपी केंद्र इस गांव या पंचायत ही नहीं इस रुट के लिए कारगर साबित होगा। लेकिन इसका संचालक को जनता के प्रति निस्वार्थ भाव से खरा उतरना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सीएसपी केंद्र के तहत सेवाएं हैं उसे ईमानदारी पूर्वक जनता को देना होगा। और उसका जो भी  चार्ज राशि है उसे कम से कम हिसाब मे रखना होगा तब आम जनता को आपके उपर विश्वास होगा और आप प्रगति करेंगे। वहीं समाज सेवी बिंदेश्वर मेहता ने कहा कि दारूडीह पंचायत के आम जनता को खासकर बड़की बनुवा छोटकी बनुवा के लोगों एवं वृद्धा पेंशन धारियों को काफी  मुश्किलों का सामना करना पड़ा गांव से कोसो दूर जाकर उन्हें पैसा निकालना पड़ता था। शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे को जाति प्रमाण पत्र,स्थानीय प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र यादि बनवाने के लिए गांव से दुर लेस्लीगंज जाना पड़ता था लेकिन वह दुख दूर हुआ। अब बनुवा गांव में प्रोपराइटर पूरूषोतम कुमार मेहता के द्वारा सीएसपी केंद्र खोला गया है इस सीएसपी केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है। वहीं सीएसपी केंद्र के संचालक पुरुषोत्तम कुमार मेहता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए हमें लगा कि यहां पर सीएसपी केंद्र की आवश्यकता है हमने कई जानकार लोगों से सलाह लेकर सीएसपी केंद्र खोला है। और इस सीएसपी केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध है तमाम जनता से मैं कहना चाहता हूं कि एक बार इस सीएसपी केंद्र मे आकर देखें निस्वार्थ भाव से उपलब्ध जो सेवाएं हैं उसे कम से कम राशि में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत के समस्त लोगों को पैसा लेन देन में जो परेशानियां हो रही थी अब दूर हो गया अब लेस्लीगंज का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा ग्राहकों का भरोसा कभी नहीं टूटने देंगे। सीएसपी केंद्र उद्घाटन के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक लेस्लीगंज के ब्रांच मैनेजर अजय कुमार,दारूडीह पंचायत के समाजसेवी बिंदेश्वर मेहता,पूरन यादव,रमेश मेहता,शिव सागर मेहता,शंभू मेहता,संदीप कुमार,सरवन राम,अवधेश सिंह,सकेन्दर यादव,रंजन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts