पलामू जिला मे पहली बार महिषासुर के शहादत दिवस 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।

पलामू-पाटन प्रखंड अंतर्गत सिक्की कला मे महिषासुर के शहादत दिवस मनाया जाएगा। जहां मूलनिवासी संघर्ष समिति सिक्की कला के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर मूलनिवासी राजा महिषासुर की शहादत दिवस 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस बैठक मे उपस्थित लोगों ने तैय किया की इस कार्यक्रम में बड़े स्तर पर महिषासुर की वास्तविक जीवनी पर आधारित ज्ञान मंच का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पलामू की धरती पर पहली बार आयोजित की जा रही है। बताया जा रहा है की इसे पहले सभी स्थानीय विद्यालयों में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराई जाएगी। जिसमें चयनित विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। आदिवासीयों व मूलनिवासीयों के जानकारों के मुताबिक मनुवादी इतिहासकारों ने वेदों व शास्त्रों में महिषासुर की जीवनी का चित्रण उनके जीवन के विपरीत किया है। बैठक में उपस्थित निर्जल सिंह ने कार्यक्रम पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में जो मूलनिवासियों के रक्षक थे। उन्हें राक्षस कहा गया और जिन्होंने दानवी प्रवृत्ति को अपनाकर लोग को मारने पीटने व सताने का काम किया उन्हें वेदों व शास्त्रों में देवता बताया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने पूर्वजों के सच्ची इतिहास को बता कर मनुवादियों के आज से लगभग 4500 पूर्व षड्यंत्रो को उजागर कर हिंदुत्व के दलदल से बाहर निकाल कर पुश्तैनी संस्कृति जो आदिवासियों व मूलवासियों की वास्तविक संस्कृति है उसे अपनाकर अपने मूल धारा में वापस लाने की एक सार्थक प्रयास होगी। बैठक में पाटन सहित चैनपुर व भंडरिया के कई सम्मानित सदस्य भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन हेतु सर्वसहमति से पाटन के मेराल निवासी निर्जल सिंह चेरो को अध्य्क्ष,मुंद्रिका सिंह चेरो को उपाध्यक्ष व पूरन सिंह चेरो को सचिव बनाया गया। वहीं उपसचिव-राजवीर सिंह चेरो,कोषाध्यक्ष तुलसी सिंह चारो,उप कोषाध्यक्ष दीपक सिंह चेरो को बनाया गया। सभी सदस्यों ने इस अहम परिवर्तन के लिए दृढ़संकल्प कर कार्यक्रम की तैयारी सुरु कर दिया गया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें