पलामू मे 3 माह के गर्भवती महिला के साथ छःलोगों ने पति के ही सामने किया दुष्कर्म,पुलिस सभी को किया गिरफ्तार।

पलामू-सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया भलवही गांव के पहाड़ी के समीप 22 वर्षीया विवाहित महिला के साथ छह लोगों के द्वारा करीब चार घंटे तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए घटना में शामिल बकोरिया गांव के दो लोग भोला राम तथा धर्मेंद्र राम को पहले हिरासत में लिया।उसके बाद घटना में शामिल अन्य चार लोगो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी किया और सफलता पुलिस की हाथ लगी 24 घंटे के अंदर ही सतबरवा पुलिस सभी दुष्कर्मीयों को  गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला के पति द्वारा थाना मे आवेदन देने के बाद पीड़ित महिला को सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने मेडिकल जांच एमएमसीएच मेदिनीनगर मे करवाया। साथ हीं सतबरवा थाना पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना 24 सितम्बर 2022 शनिवार की रात्रि की है।

ससुराल से झगड़ा कर जा रही थी महिला मायके।

पीड़ित महिला शनिवार को अपने ससुराल पाटन थाना क्षेत्र के सुठा गांव से परिवार के लोगों से झगड़ा होने के कारण पैदल मार्ग से ही अपने मायके मनिका थाना के रेवत गांव के लिए चल पड़ी थी। शाम होते ही ससुराल के लोग उसे मना कर घर ले जाने के लिए सतबरवा के तुम्बागड़ा तक आए थे। लेकिन महिला ससुराल नहीं जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। उस महिला के जिद को देखते हुए परिजनों ने उसके पति को साथ जाने को कहा ताकि महिला सही सलामत अपने मायके पहुंच सके। इसी दौरान पीड़िता के पति ने अपने साढू़ के भाई बारी गांव निवासी नरेश कुमार को भी बाइक से ससुराल तक छोड़ने के लिए बुलाया। महिला के मायके जाने के क्रम में शनिवार की रात्रि करीब 8 बजे के लगभग जब वे लोग भलुआही घाटी के समीप पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे छह लोगों ने उन लोगों को पकड़ लिया तथा मोबाइल व बाइक छीन कर मारपीट किया। उसके बाद घटना में शामिल सभी लोगों ने करीब चार घंटे तक पीड़ित महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पति के सामने ही पत्नी के साथ किया गया दुष्कर्म।

इस दौरान पीड़िता के पति तथा नरेश को बगल में ही पकड़ कर बंधक बना रखा था। घटना के बाद रात्रि में पीड़िता के पति को घटना स्थल पर ही छोड़कर महिला तथा नरेश को अलग-अलग बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान मनिका थाना के साधवाडीह गांव में बोलेरो गाड़ी देखते ही पीड़ित महिला चिल्लाने लगी जिसके कारण बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। हल्ला गुल्ला सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा दुष्कर्मीयों के साथ मारपीट करते हुए दोनों को पकड़ लिया जबकि अन्य बाइक पर सवार दुष्कर्मी मारपीट की स्थिति को भांपते हुए नरेश को छोड़कर फरार हो गए। वहीं पीड़िता के पति किसी तरह रात्रि में ही मनिका थाना पहुंच कर आपबीती सुनाई वही साधवाडीह गांव के ग्रामीणों ने घटना की सूचना मनिका थाना पुलिस को दी। उसके उपरांत मनिका थाना पुलिस ने दो लोगों को रात मे ही गिरफ्तार कर सतबरवा थाना पुलिस को सौंप दिया था। महिला से पूछताछ के दौरान सतबरवा के परसही गांव में उसके फुआ फूफा के घर होने की बात बताए जाने पर ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को उसके फूआ फूफा के घर छोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पीड़ित महिला की स्थिति काफी खराब है तथा वो तीन माह के गर्भवती भी है रात्रि से ही वह काफी भयभीत है इधर सतबरवा पुलिस ने घटना में शामिल एक बाइक के साथ सभी दुष्कर्मींयो को 24 घंटा के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें