पलामू मे दो व्यवसायीयों से की एक करोड़ रुपए की मांग,हवाई फायरिंग कर पर्चे छोड़ हुए फरार,पुलिस बहुत जल्द करेगी गिरफ्तार।

पलामू-हैदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी के समीप दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने दो सीमेंट व्यवसायी की दुकान पर हवाई फायरिंग की लेकिन किसी की हताहत नहीं हुई है। मौके पर एक हस्तलिखित पर्चा छोड़ा गया जिसमें दोनों व्यवसायियों से 50- 50 लाख रंगदारी की मांग की गई है। फायरिंग के बाद हवा में पिस्टल लहराते हुए अपराधीयों फरार हो गए।घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है घटना 20 सितम्बर 2022 मंगलवार की सुबह करीब 7-8 बजे की है। घटना के बाद व्यवसाईयों ने थाने मे आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। हैदरनगर बाजार के रेलवे गुमटी जाने वाले मेन रोड पर प्रसिद्ध व्यवसायी अनिल लाल अग्रवाल व सुनील लाल अग्रवाल की सीमेंट दुकान है अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे। अपराधियों ने पर्चे में मामले की सूचना पुलिस को देने पर अंजाम भुगतने की बात लिखी है। ये घटना की जिम्मेदारी बिट्टू सिंह ने ली है घटना के बाद व्यवसायी भाइयों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है बताया जाता है कि अपराधी बाजार की ओर से आए औऱ अचानक फायरिंग की और पर्चा फेक कर चलते बने। अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने दोनों व्यवसायी भाइयो से जानकारी लेने के बाद अपराधियों को गिरफ्तार करने मे जुट गए हैं।

पूर्व मे भी लड़की से छेड़खानी एवं फायरिंग के आरोप में बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर सिंह जेल गया है।

पूर्व में भी अपराधकर्मी बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर सिंह पिता पृथ्वी सिंह बिंदुबिगहा थाना हैदरनगर जिला पलामू द्वारा लड़की से छेड़खानी आदि की बात को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस घटना के संबंध में उनके विरुद्ध थाना कांड संख्या 14/2022 दिनांक 11 फरवरी 2022 धारा-307/34 भा.द.वि. एवं 27आर्म्स एक्ट अंकित किया गया और बिट्टू सिंह उर्फ़ सुधीर कुमार सिंह को जेल भेजा गया है। तथा उनके विरोध उक्त कांड में धारा-307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आरोप-पत्र समप्रीत किया गया है। वर्तमान घटना के परिप्रेक्ष्य में वादी/पीड़ित पक्ष के प्राप्त आवेदन के आलोक में तत्काल प्राथमिकी आदि दर्ज कर कांड का अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही बिट्टू सिंह उर्फ सुधीर सिंह पिता पृथ्वी सिंह बिंदुबिगहा थाना हैदरनगर जिला पलामू के अलावें अन्य अपराध कर्मियों को शिनाख्त कर गिरफ्तारी आदि का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts